सचिन पायलट बोले- पार्टी तय करेगी संगठन और सरकार कौन चलाएगा
नई
Recommended Video

हम अपनी बात आलाकमान तक पहुंचाएंगे: पायलट
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तीन सदस्यीय समिति का गठन हुआ है और वो अपने आप चर्चा करके निर्णय करेगी और सभी मुद्दों को सुलझा लिया जाएगा। पायलट ने कहा, मैं कांग्रेस अध्यक्ष को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने बहुत जल्द हमारी मांग पर कार्रवाई की है और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तीन सदस्यीय कमेटी का गठन हुआ है और वो अपने आप चर्चा करके निर्णय करेगी कैसे उनको काम करना है।

'रोडमैप के हिसाब से जल्द कदम उठाए जाएंगे'
सचिन पायलट ने कहा , जो हमें कहना सुनना है वो पार्टी के मंच पर उस कमेटी के माध्यम से आलाकमान तक बात पहुंचायेंगे और उसके बाद जो रोडमेप उन्होंने तैयार किया है उस पर जल्द कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व का विरोध करने और पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करने वाले पायलट और 18 अन्य कांग्रेस विधायकों के बागी होने के बाद एक महीने के राजनीति संकट के बाद पिछले सप्ताह पार्टी ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।

अजय माकन राजस्थान के नव नियुक्त प्रभारी
सोमवार को कांग्रेस विधायक पायलट ने राजस्थान के नव नियुक्त प्रभारी और एआईसीसी के महासचिव अजय माकन से दिल्ली में मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि सभी काम पार्टी और सरकार के बीच समन्वय के साथ होना चाहिए। पार्टी अध्यक्ष, महासचिव और प्रभारी , कमेटी के सदस्य सब लोग चर्चा करेंगे कि कहां पर किसको इस्तेमाल करना है यह अंतिम निर्णय पार्टी का होता है कि कौन सत्ता में काम करे और कौन संगठन में काम करे।












Click it and Unblock the Notifications