SC Decision On Creamy Layer: कांग्रेस करेगी अहम बैठक, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बनाएगी रणनीति

Congress Meeting: सुप्रीम कोर्ट के हाल ही में आए फैसले पर विचार-विमर्श करने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेता शाम 6:30 बजे बैठक करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एससी/एसटी आरक्षण से क्रीमी लेयर को बाहर रखा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आयोजित इस बैठक का उद्देश्य इस फैसले पर पार्टी की प्रतिक्रिया की रणनीति बनाना है। इस फैसले ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बहस छेड़ दी है।

इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

दरअसल 1 अगस्त को जारी किए गए सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश ने 20 साल पुराने फैसले को पलट दिया। कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि अनुसूचित जातियां खुद में एक समूह हैं, इसमें शामिल जातियों के आधार पर और बंटवारा नहीं किया जा सकता है। इस फैसले के बाद अब राज्य सरकारें अनुसूचित जातियों में शामिल अन्य जातियों को भी कोटे में कोटा दे सकेंगी। है इसका सीधा अर्थ है कि अनुसूचित जातियों की जो जातियां वंचित रह गई हैं, उनके लिए कोटा बनाकर उनको आरक्षण दिया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें LK Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी , अपोलो अस्पताल में किया गया भर्ती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+