तीन तलाक पर कांग्रेस का बड़ा बयान, सत्ता में आए तो खत्म करेंगे कानून
Recommended Video

नई दिल्ली। तीन तलाक कानून को लेकर कांग्रेस की तरफ से गुरुवार को बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस के अल्पसंख्यक महाधिवेशन में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा, 'अगर हमारी सरकार आई, तो नरेंद्र मोदी सरकार के लाए ट्रिपल तलाक कानून को खत्म कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ये कानून मुस्लिम पुरुषों को जेल में भेजने की एक साजिश है। वहीं इससे पहले राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका चेहरा ध्यान से देखें तो आपको घबराहट दिखेगी।

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए देव ने कहा कि, यह कानून मोदी सरकार का एक और हथियार है, जिसका इस्तेमाल वे मुस्लिम पुरुषों को जेल में डालने के लिए और थानों में खड़े करने के लिए करते हैं। मुस्लिम महिलाओं ने इसका पुरजोर विरोध किया है और कांग्रेस भी इस कानून का विरोध करती है। यह महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं करेगा बल्कि उनके और मुस्लिम पुरुषों के बीच विभाजन पैदा करेगा।
असम एनआरसी मुद्दे पर बोलते हुए देव ने कहा कि, सिटिजनशीप देने के नाम पर असम को विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है। हम ऐसे किसी भी कानून का समर्थन नहीं करते हैं, जो संविधान के खिलाफ है।












Click it and Unblock the Notifications