शशि थरूर एक बार फिर चर्चाओं में, महिला ने कांग्रेस नेता को लेकर किया चौंकाने वाले दावे...

कांग्रेस नेता शशि थरूर एक बार फिर चर्चाओं में बने हुए हैं। अपनी शानदार अंग्रेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाले दिग्गज कांग्रेस नेता ने इस बार लोगों का ध्यान एक कंट्रोवर्सी की वजह से आकर्षित किया है।

हालांकि, यह कहना गलत नहीं होगा कि शशि थरूर और कंट्रोवर्सी का नाता काफी पुराना रहा है। इस बार उनके चर्चाओं में आने का कारण एक अज्ञात महिला द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप है।

Shashi Tharoor

क्रिमिनल लॉयर जय अनंत देहाद्राई ने किसी महिला के मैसेज का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर करते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने अपने मैसेज में बताया है कि वो शशि थरूर की बहुत बड़ी प्रशंसक हुआ करती थी तब तक जब तक उसकी मुलाकात शशि से नहीं हुई थी।

महिला का आरोप है कि कांग्रेस नेता से जब अम्बेडकर बुक लांच इवेंट में मिली तब उससे बात करने के दौरान शशि थरूर लगातार उसके वक्ष को निहारते रहे जिससे वो काफी असहज महसूस कर रही थी। साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि बातचीत के बाद जब उसने कांग्रेस नेता से हाथ मिलाया तब शशि ने गलत तरीके से उसके हाथ को छुआ और मसला।

हालांकि, महिला ने ये भी कहा कि शशि की प्रशंसक होने के कारण उसने यह सोचा कि वो अपने दिमाग में ऐसा इमेजिन कर रही है, कांग्रेस नेता के इंटेंशन्स उसे लेकर बुरे नहीं थे। महिला ने आगे लिखा है कि एक बार फिर जब वो अमित माथुर के बुक लांच इवेंट पर शशि थरूर से मिली तो उस से बात करने के दौरान उसे असहज करने वाली नजरों से घूर रहे थे।

महिला का दावा है कि उसने शशि थरूर से जुड़ी यौन उत्पीड़न की कई कहानियां दूसरी लड़कियों से भी सुनी हैं। क्रिमिनल लॉयर जय अनंत देहाद्राई ने इस मैसेज को एक्स पर साझा करते हुए कहा है कि शशि थरूर जैसे घृणित और वीभत्स व्यक्ति को जेल में होना चाहिए।

उन्होंने लिखा, "यह है शशि थरूर की हकीकत - घृणित और वीभत्स - इस नीच व्यक्ति को जेल में होना चाहिए। भारत में किसी भी न्यायालय के समक्ष पीड़ित की पहचान की रक्षा के लिए इसे सीलबंद लिफाफे में रखते हुए खुशी हो रही है।"

जय अनंत देहाद्राई के इस पोस्ट पर कई लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अपनी पत्नी की हत्या करने वाला व्यक्ति किसी भी लड़की का रोल मॉडल नहीं होना चाहिए। आपको बता दें, शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मृत्यु साल 2014 में अज्ञात कारणों से हो गई थी। आज तक उनकी मौत का कारण साफ नहीं हो सका है। कई लोग शशि थरूर पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+