IND Vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान मैच रद्द करने की मांग पर शशि थरूर ने कह दी बड़ी बात
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर: भारत 24 अक्टूबर, रविवार को अपना टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेलने जा रही है। भारत का पहला क्रिकेट मैच पाकिस्तान के साथ होने जा रहा है। इस कड़े मुकाबले पर भारत के साथ-साथ पाकिस्तान सहित पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की नजर होती हैं, लेकिन इस मैच को लेकर देशभर से मंत्रियों सहित कई नेताओं ने मैच का अपना विरोध जताया है, जिसके बाद अब भारत-पाक टी20 विश्व कप मैच पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने बयान में कहा कि जब तक हमने पाकिस्तान के साथ संबंधों को पूरी तरह से बाधित कर दिया है, तब तक सब कुछ चलता रहना चाहिए। 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान मत भूलना, सत्ता में भाजपा की सरकार थी और हमने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच खेला था। खेल और राजनीति को अलग रखा जाना चाहिए।
दरअसल, कई मंत्रियों सहित कई नेताओं ने पाकिस्तान के साथ होने का वाले क्रिकेट मैच का विरोध किया है, जिसमें सबसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जब संबंध अच्छे ना हो तो इस विचार करना चाहिए। अपने बयान में सिंह ने कहा था कि मेरा मानना है कि जब संबंध अच्छे ना हो, इस पर दोबारा विचार करना चाहिए।
वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने भी कहा था कि भारत और पाकिस्तान का टी-20 मैच नहीं, बल्कि आर पार की लड़ाई होनी चाहिए। क्योंकि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इससे पहले AIMIM चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम में भारत-पाक मैच पर सवाल उठाए थे। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि जम्मू-कश्मीर में 9 जवान शहीद हो गए और 24 तारीख को भारत-पाकिस्तान का T20 मैच होगा।












Click it and Unblock the Notifications