बिहार: राहुल गांधी पर बयान से भड़की कांग्रेस, कहा- शिवानंद तिवारी RJD नहीं JDU के वफादार

नई दिल्ली: बिहार में सोमवार को फिर एनडीए गठबंधन ने सरकार बना ली और नीतीश कुमार की मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी हुई। इस चुनाव परिणाम से आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। आरजेडी का प्रदर्शन चुनाव में ठीक रहा और वो सबसे बड़ी पार्टी भी बनी लेकिन उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस सिर्फ 19 सीटों पर ही सिमट गई, जिस वजह से अब आरजेडी नेता राहुल गांधी पर ही हमलावर हो गए हैं। आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने राहुल गांधी को बिहार की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया। जिस पर अब कांग्रेस ने उन पर पलटवार किया है।

congress

Recommended Video

    Bihar Election 2020: RJD Leader Shivanand Tiwari का Rahul Gandhi पर हमला,कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    बिहार में कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि शिवानंद तिवारी बार-बार पार्टी बदलते हैं। वो जेडीयू से सांसद भी थे, ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं कि उनकी वफादारी जेडीयू के प्रति ही है। उन्होंने जो आरोप लगाए हैं, वो पूरी तरह से बेबुनियादी हैं। वो चाहते हैं कांग्रेस पर आरोप लगाकर बीजेपी-जेडीयू की कमजोर सरकार को और मजबूत किया जाए। इससे पहले तारिक अनवर ने भी शिवानंद तिवारी की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि तिवारी एक जिम्मेदार नेता हैं, उन्हें सोच-समझकर बोलना चाहिए।

    क्या था शिवानंद का बयान?
    बिहार चुनाव के बाद राहुल गांधी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए शिवानंद तिवारी ने कहा था कि 'बिहार में चुनाव सरगर्मियां तेज थीं और राहुल गांधी शिमला में प्रियंका गांधी के घर पिकनिक मना रहे थे। क्या पार्टी ऐसे चलती है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महागठबंधन के लिए एक बाधा बन गई। कांग्रेस ने 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, लेकिन रैलियां 70 भी नहीं की, राहुल गांधी बिहार में सिर्फ 3 दिन आए थे। प्रियंका गांधी तो आई भी नहीं...क्योंकि वो बिहार से ज्यादा परिचित नहीं थीं। कांग्रेस पार्टी जिस तरह से चलाई जा रही है, उससे तो बीजेपी को फायदा हो रहा है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+