कांग्रेस नेता बोले, मनोहर पर्रिकर नाक में पाइप लगाकर ना आएं

नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। लेकिन कांग्रेस नेता ने मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य को लेकर फिर एक बार बयान दिया है जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। कांग्रेस नेता रेगिनाल्डो लॉरेन्सो ने कहा कि या तो मनोहर पर्रिकर सम्मानपूर्वक अपने पद से इस्तीफा दे दें या फिर उन्हें अपना कार्यभार किसी और को सौंप देना चाहिए। रॉरेन्सो ने कहा कि मैं मनोहर पर्रिकर को शर्ते नहीं बता रहा हूं बल्कि उनकी पार्टी को इस बात को तय करना चाहिए।

parrikar

कांग्रेस नेता रेगिनाल्डो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को उनके सामने दो विकल्प रखने चाहिए या तो वह अपने पद से इस्तीफा दे दें या फिर वह अपने कार्यभार को किसी और को सौंप दें। लेकिन उन्हें नाक में पाइप लगाकर विभानसभा नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीजें आपकी जेब से बाहर आती रहती हैं जोकि आपको शोभा नहीं देता है। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता ने पर्रिकर को लेकर बयान दिया था कि उन्हें जोश में आकर नहीं बल्कि होश में आकर काम करना चाहिए।

पणजी में हाल ही में हुए एक कार्यक्रम के दौरान पर्रिकर ने लोगों से पूछा था कि हाइ इज द जोश। पर्रिकर के इस बयान पर गोवा कांग्रेस प्रदेश समिति के अध्यक्ष गिरीश ने कहा था कि पहले होश में आओ, फिर जोश में | विपक्षी कांग्रेस ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी की सरकार वाले गोवा राज्य का प्रशास 'चरमरा' गया है और राज्य कर्ज में डूब रहा है लेकिन मुख्यमंत्री लोगों में जोश की बात कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+