कांग्रेस नेता संजय निरूपम का विवादास्पद बयान, पीएम मोदी को बताया अनपढ़-गंंवार
मुंबई। कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने एक बार फिर 'हेट स्पीच' दी है। संजय निरूपम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'अनपढ़ गंवार' कहा। निरुपम ने बच्चों को मोदी जी पर बनी फिल्म को जबरन दिखाने का भी विरोध किया है। उन्होंने कहा, 'मोदी जी के ऊपर कोई फिल्म बनी है और उसे दिखाने की जबर्दस्ती की जा रही है। यह सरासर गलत है।

हमारे बच्चों को पॉलिटिक्स से दूर रखना चाहिए। दूसरी बात कि जो बच्चे स्कूल-कॉलेजों में पढ़ रहे हैं वो मोदी जैसे अनपढ़-गंवार के बारे में जानकर उनको क्या मिलने वाला है क्योंकि यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि आजतक हमारे देश के नागरिकों, बच्चों को पता ही नहां है कि हमारे प्रधानमंत्री की डिग्री कितनी है?
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है। जब किसी कांग्रेस के नेता ने पीएम मोदी को लेकर कोई विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस नेताओं के विवादित बयान आ चुके हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणि शंकर अय्यर ने पिछले साल गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी को नीच कहा था।
अय्यर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा था, 'ये आदमी बहुत नीच किस्म का है, इसमें कोई सभ्यता नहीं है और कैसे मौके पर इस किस्म की गंदी राजनीति करने की क्या आवश्यकता है? जिसको लेकर कांग्रेस की जमकर फजीहत हुई थी। उनके इस बयान को लेकर मणिशंकर अय्यर को कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications