VIDEO: राहुल गांधी ने ट्रक से किया दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर, सुनी ड्राइवरों के 'मन की बात'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रक से गए। उनके कई वीडियोज और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे।

 Rahul Gandhi

लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार जनता के बीच जा रहे। अब उन्होंने ट्रक से दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर किया। जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने ट्रक चालकों को आने वाली दिक्कतों के बारे में भी जाना।

कांग्रेस के मुताबिक राहुल गांधी सोमवार रात दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए निकले थे। वो रास्ते में एक ढाबे पर रुके, वहां पर उन्होंने अन्य ट्रक ड्राइवर और उनके सहयोगियों से बात की। इस दौरान राहुल ने उनको सफर में आने वाली दिक्कतों के बारे में भी जाना।

कांग्रेस ने ट्वीट किया वीडियो
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस इस यात्रा को एतिहासिक बता रही। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसका वीडियो शेयर किया। साथ ही लिखा कि जननायक राहुल गांधी ड्राइवर्स की समस्या जानने उनके बीच पहुंचे। राहुल ने उनके साथ दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर किया।

पार्टी ने आगे लिखा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की सड़कों पर करीब 90 लाख ट्रक ड्राइवर्स हैं। उनकी अपनी समस्याएं हैं। उनके 'मन की बात' सुनने का काम राहुल गांधी ने किया।

पीएम मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस ने दो तस्वीरें शेयर की हैं, एक में राहुल गांधी ट्रक के अंदर दिखाई दे रहे, जबकि दूसरी में पीएम मोदी अडानी के साथ प्राइवेट प्लेन में। पार्टी ने इसके साथ लिखा कि वो 'धन की बात' करते हैं, हम 'जन की बात' करते हैं।

कांग्रेस नेता उत्साहित
राहुल की इस यात्रा पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा कि अलग ही शख्स हैं- राहुल गांधी। आज वो इस देश में आम जनता और सरकार के बीच में बढ़ती खाई को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फिर इस गर्मी में रात भर ट्रक चालकों के साथ बैठ उनकी समस्या सुनना या ट्रक में सफर करना ही क्यों ना हो। ऐसे ही थोड़े ही लोगों में बेहतर भविष्य की उम्मीद जग गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+