राहुल गांधी बोले-जब जब देश भावुक हुआ, फाइलें गायब हुईं, संयोग नहीं प्रयोग है

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से विजय माल्या की फाइल गायब होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर लिखा कि, जब जब देश भावुक हुआ, फाइलें गायब हुईं। माल्या हो या राफ़ेल, मोदी या चोक्सी...। वहीं मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ राहुल गाँधी देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। राहुल ने अपनी इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिये जहां अपने कार्यालय को चुस्त-दुरुस्त करना शुरू कर दिया है

Recommended Video

      Rahul Gandhi बोले-जब जब देश भावुक हुआ, फाइलें गायब हुईं, संयोग नहीं प्रयोग है | वनइंडिया हिंदी
      congress leader rahul gandhi attacks pm modi, over india china standoff documents

      पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, जब जब देश भावुक हुआ, फाइलें गायब हुईं। माल्या हो या राफ़ेल, मोदी या चोक्सी... गुमशुदा लिस्ट में लेटेस्ट हैं चीनी अतिक्रमण वाले दस्तावेज। ये संयोग नहीं, मोदी सरकार का लोकतंत्र-विरोधी प्रयोग है। राहुल गांधी मोदी सरकार पर भारत-चीन तनाव को लेकर जनता को गमराह करने का आरोप लगातार लगा रहे हैं।

      congress leader rahul gandhi attacks pm modi, over india china standoff documents

      इससे पहले रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से चीनी 'अतिक्रमण' से जुड़े दस्तावेज को हटाए जाने पर राहुल गांधी ने एक और ट्वीट कर सीधे-सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा, 'चीन के खिलाफ खड़े होने की बात तो भूल ही जाइए, भारत के प्रधानमंत्री में उनका नाम लेने तक की हिम्मत नहीं है। चीन के हमारे इलाके में होने को नकारने और वेबसाइट से दस्तावेज हटा लेने से तथ्य नहीं बदल जाएंगे। इसी तरह भगोड़े शराब कोराबोरी विजय माल्या केस की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो पाई। दरअसल, माल्या के केस से जुड़े दस्तावेज फाइल से गायब होने के कारण शीर्ष अदालत को यह सुनवाई टालनी पड़ी।

      कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को 'भारत छोड़ो आंदोलन' की 78वीं वर्षगांठ पर कहा कि अब महात्मा गांधी के नारे 'करो या मरो' को 'अन्याय के खिलाफ लड़ो, डरो मत' के रूप में नए मायने देने होंगे। उन्होंने ट्वीट किया, 'भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर गांधीजी के 'करो या मरो' के नारे को नए मायने देने होंगे। अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ो, डरो मत।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+