'खिलाड़ियों के आंसू देखकर होता है बहुत दुख', पहलवानों के धरने पर बोलीं Priyanka Gandhi Vadra
दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों की पुलिस से झड़प हो गई। झड़प के बाद विनेशा फोगाट का रोते हुए वीडियो सामने आया है, जिसे कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है।

Wrestlers protest News: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पिछले कई दिनों से पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे है। विरोध-प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीद बुधवार 03 मई की रात को खाट को लेकर झड़प हो गई।
पुलिस से झड़प के बाद विनेश फोगाट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो रोते हुए नजर आ रहीं है। इस वीडियो को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए न्याय दिए जाने की मांग की।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार 4 मई को वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा,
अपनी कड़ी मेहनत और लगन से देश व अपने परिवार का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों के आंसू देखकर बहुत दुख होता है। इनकी सुनवाई हो और न्याय दिया जाए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच ये झड़रप फोल्डेड बेड्स को लेकर हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि 3 मई को AAP नेता सोमनाथ भारती पहलवानों के लिए फोल्डिंग बेड लेकर पहुंचे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उनको रोक दिया।
पुलिस का कहना था कि बैरिकेडिंग होने की वजह से फोल्डेड बेड्स ले जाने की अनुमति नहीं है। वहीं, प्रदर्शनकारी पहलवानों का कहना था कि बारिश से जमीन भीग गई है, कीचड़ में नीचे कैसे सोया जा सकता है। इसी बात को लेकर दिल्ली पुलिस औऱ पहलवानों के बीच कहासुनी हो गई।
Recommended Video
पहलवानों का आरोप है कि नशे में धुत दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनके साथ मारपीट की और दो पहलवानों का सिर फोड़ दिया। इसके अलावा उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पहलवानों कहा कहना है कि वे केवल फोल्डेबल खाट लाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका।
वहीं दूसरी ओर बजरंग पुनिया ने इस मामले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि सोमनाथ भारती प्रदर्शन स्थल पर फोल्डिंग बेड लेकर आए थे।उनके पास इसकी इजाजत नहीं थी जिसके लिए उनको मना किया गया।
प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थक बैरीकेडिंग पर आ गए और बेड लेने की कोशिश की जिसमें विवाद हुआ। कहा कि हमने उनको (पहलवानों) बोला है कि वह अपनी शिकायतें दें जिसपर हम निष्पक्ष जांच करेंगे। हम उन पुलिस वालों के खिलाफ भी जांच करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications