पीएम केयर्स फंड पर कांग्रेसी ने उठाए सवाल, कहा-मोदी खुद के प्रचार का कोई मौका नहीं चूकते
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाए गए पीएम-केयर्स फंड को लेकर राजनीतिक दल सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि पीएम-केयर्स फंड के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद का प्रचार कर रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने देश के लोगों से वित्तीय सहायता मांगने के उद्देश्य से गठित पीएम-केयर्स फंड की पारदर्शिता और खर्चों पर सवाल उठाए थे।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने कोरोना से निपटने के लिए बनाए गए कोष पीएम केयर्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्व प्रचार का खुला प्रयास करार देते हुए कहा कि दुनिया में इस तरह का और कोई उदाहरण नहीं है। चव्हाण ने ट्वीट करके कहा, 'सिर्फ भारत में हमारे राहत पैकेज को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना नाम दिया गया है। नरेंद्र मोदी स्व प्रचार का कोई अवसर नहीं चूकते।
कांग्रेसी नेता ने कहा कि, 'दुनिया के और किसी नेता ने राहत पैकेज की घोषणा करते हुए उसका नाम राष्ट्रपति पैकेज या प्रधानमंत्री पैकेज या ट्रंप पैकेज नाम नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राहत कोष तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने पाकिस्तान से आने वाले शरणार्थियों की मदद के लिए जनवरी 1948 में बनाया था।
इससे पहले शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि प्राइम मिनिस्टर नेशनल रिलीफ फंड का नाम बदलकर ही PM-CARES क्यों नहीं कर दिया जाता है। इसके लिए अलग चैरिटेबल फंड बनाने की क्या जरूरत है, जिसके नियम और खर्चे पूरी तरह से अपारदर्शी हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक चैरिटेबल फंड का गठन किया है। इस फंड को पीएम केयर्स फंड का नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी इसके चेयरमैन हैं, जबकि दूसरे सदस्यों में रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री शामिल हैं। ये फंड प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से अलग है।
-
पंजाब विपक्ष ने पीसीएस अधिकारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Middle East Crisis: एक्शन मोड में पीएम मोदी, कच्चा तेल, गैस और फर्टिलाइजर की सप्लाई पर बड़ा फैसला! -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या












Click it and Unblock the Notifications