VIDEO: कांग्रेसी नेता ने पुलिसवाले को धमकाया, औकात दिखाने की दी धमकी
#WATCH Congress leader PN Krishnamurthy argues with a traffic policeman in Bengaluru, calls the policeman an 'idiot' and says 'You don't know who you are speaking to' (4.7.18) pic.twitter.com/JPWZErlHEX
— ANI (@ANI) July 5, 2018
बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेसी नेता किसी ना किसी वजह से लगातार सुर्खियों में है। हाल ही में कांग्रेसी नेता पीएन कृष्णमूर्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता करते दिख रहे हैं। ये वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है। इसमें वो बंगलुरु में एक ट्रैफिक हबलदार के साथ बहस करते दिखाई दे रहे हैं।

बेंगलुरु के कांग्रेस नेता को एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रोक लिया, तो वह पुलिसकर्मी से काफी अभद्र भाषा में बात करने लगे। वह वीडियो में ट्रैफिक पुलिस वाले के साथ बदतमीजी से करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही वो उस ट्रैफिक पुलिस वाले को धमकी भी देते सुनाई दे रहे हैं। इस दौरान कृष्णमूर्ति ने पुलिसकर्मी को 'इडियट' तक कह डाला।
वीडियो में कृष्णमूर्ति पुलिसकर्मी से धमकी भरे अंदाज में यह भी कहते दिख रहे हैं कि 'तुम जानते नहीं हो कि किससे बात कर रहे हो'। पीएन कृष्णामूर्ति ने कर्नाटक चुनाव में टी दासरहल्ली सीट से कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ा था। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
नेताओं की पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले हाल ही में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बीजेपी के एक स्थानीय नेता की दबंगई और महिला पुलिस अधिकारी के साथ अभद्रता की घटना सामने आई थी। वाहन चेकिंग कर रही महिला पुलिस अधिकारी के साथ नेता ने न सिर्फ उसके साथ बदतमीजी की बल्कि उनकी वर्दी भी फाड़ दी थी।












Click it and Unblock the Notifications