कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की छोटी बहन रूपम का कोरोना से निधन, बोले- गीत अधूरा रह गया
नई दिल्ली, 22 मई: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता नेता पवन खेड़ा की छोटी बहन रूपम का निधन हो गया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल से रूपम की एक फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बताया है कि कोरोना के चलते रूपम का निधन हुआ है। रूपम बीते कई दिनों से बीमार चल रही थीं और उदयपुर के अस्पताल में भर्ती थीं।

पवन खेड़ा ने शनिवार सुबह अपने ट्विटर हैंडल पर रूपम की तस्वीर के साथ लिखा, आप सभी ने मेरी छोटी बहन रूपम के लिए बहुत दुआएं की, आप सभी का मैं बहुत धन्यवाद करता हूं। उसको बचाया नहीं जा सका, आज सुबह रूपम ने आखिरी सांस ली। एक गीत था, जो अधूरा रह गया।
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा- मेरे अजीज दोस्त, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा की छोटी बहन के निधन पर मैं हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं। इस कोरोना वायरस ने हमारे ना जाने कितने अपनों को हमसे छीन लिया है। भगवान उन्हें और परिवार को इस दुख को सहने के लिए शक्ति प्रदान करे।
रूपम के निधन पर कांग्रेस के कई नेताओं ने दुख जाहिर किया है। कांग्रेस के अलावा अन्य दलों के नेताओं ने भी रूपम के निधन पर संवेदना जताई है। खासतौर से राजस्थान के ज्यादातर नेताओं ने रूपम के निधन पर दुख का इजहार किया है।

भारत में लगातार कहर ढा रहा है कोरोना
Recommended Video
देश में कोरोना वायरस लगातार कहर बनकर टूट रहा है। हर रोज चार हजार से ज्यादा मौतें कोरोना से हो रही हैं। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में बीते 24 घंटों में 257,299 नए कोरोना केस आए और 4194 संक्रमित मरीजों की जान गई है। इससे पहले शुक्रवार को 4209 संक्रमितों की जान गई थी। बीते कई दिनों से लगातार चार हजार से ज्यादा मौतें हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications