'स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को 10 लाख का इनाम', कांग्रेस नेता के ऐलान पर विवाद

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू धर्म को लेकर लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने हिंदू धर्म को धोखा कहा था। जिस पर अब एक कांग्रेस नेता ने उनकी जीभ काटने वाले को 10 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

इनाम रखने वाले कांग्रेस नेता का नाम पंडित गंगाराम शर्मा है। वो मुरादाबाद में कांग्रेस के मानवाधिकार विभाग के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने मौर्य पर हिंदू धर्म का अपमान करने और धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस की निंदा करने का आरोप लगाया। साथ ही उनकी चीभ काटने पर इनाम रख दिया। इससे जुड़ा एक पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Swami Prasad Maurya

वहीं इस ऐलान के साथ गंगाराम ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम धर्म के लिए जान दे देंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य बार-बार विवादित बयान देकर विवाद को बढ़ा रहे हैं। इस वजह से उन्होंने ये ऐलान किया है।

ये था पूरा बयान
हाल ही में एक कार्यक्रम में मौर्य ने कहा था कि ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं और सारी विषमता का कारण भी वही है। हिंदू धर्म नाम को कोई धर्म है ही नहीं, वो सिर्फ धोखा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का सम्मान होता, दलितों का सम्मान होता, पिछड़ों का सम्मान होता, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

रामचरितमानस पर क्या कहा?
इससे पहले जनवरी में उन्होंने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि रामचरितमानस 'शूद्रों' को निम्न जाति का दर्जा देता है। तुलसीदास ने ये पाठ अपनी खुशी के लिए लिखा था। उन्होंने इस ग्रंथ पर बैन लगाने की मांग की थी।

क्या कह रही सपा?
मौर्य समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। खुद अखिलेश यादव ने उनको पार्टी में शामिल करवाया था, लेकिन वो उनके बयान का समर्थन नहीं कर रहे। कुछ दिनों पहले अखिलेश ने कहा था कि ये मौर्य का निजी बयान है। पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी के प्रवक्ता भी उनके हर विवादित बयान यही कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+