धारा 370 पर चिदंबरम ने सरकार पर उठाए सवाल, कहा- आप गलत हैं और इतिहास आपको गलत साबित करेगा

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने वाले अनुच्छे 370 को हाटाने वाले मोदी सरकार के फैसले पर कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने राज्यसभा में कहा कि क्षण भर के लिए आप सोच सकते हैं कि आपने जीत हासिल कर ली है, लेकिन आप गलत हैं और इतिहास आपको गलत साबित करेगा। आने वाली पीढ़ियों को एहसास होगा कि यह संदन आज कितनी गंभीर गलती कर रहा है।

Congress leader P Chidambaram reaction on end of Article 370 in Jammu Kashmir

बता दें कि सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म करने का प्रस्ताव पेश किया। इसके अलावा सदन में लद्दाख का कश्मीर से अलग केंद्र शासित राज्य बनाने का प्रस्ताव भी पेश किया गया। वहीं जम्मू-कश्मीर में विधानसभा तो रहेगी लेकिन राज्य केंद्र शासित की श्रेणी में आएगा।

गृहमंत्री ने अपने बयान में कहा है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा रहेगी लेकिन उसे भी केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। अमित शाह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लद्दाख के लोगों की लंबे समय से मांग रही है कि लद्दाख को केंद्र शासित राज्य का दर्ज दिया जाए, ताकि यहां रहने वाले लोग अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकें।

क्या है अनुच्छेद 370?
जम्मू-कश्मीर का भारत के साथ कैसा संबंध होगा, इसका मसौदा जम्मू-कश्मीर की सरकार ने ही तैयार किया था। जम्मू-कश्मीर की संविधान सभा ने 27 मई, 1949 को कुछ बदलाव सहित आर्टिकल 306ए (अब आर्टिकल 370) को स्वीकार कर लिया। फिर 17 अक्टूबर, 1949 को यह आर्टिकल भारतीय संविधान का हिस्सा बन गया। धारा 370 के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के पास दोहरी नागरिकता, झंडा भी अलग है। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रध्वज या राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान अपराध नहीं होता है। देश के सुप्रीम कोर्ट के सभी आदेश जम्मू-कश्मीर में मान्य नहीं होते हैं। संसद जम्मू-कश्मीर को लेकर सीमित क्षेत्र में ही कानून बना सकती है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर क्या बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+