पंजाब कांग्रेस में घमासान: प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे सिद्धू, क्या होगी कैप्टन से सुलह?

नई दिल्ली, 30 जून: पंजाब में 7-8 महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं, लेकिन कांग्रेस के अंदर गुटबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। साथ ही पूर्व मंत्री और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू लगातार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। पार्टी हाईकमान तक अपनी बात रखने के लिए वो मंगलवार को दिल्ली पहुंचे, लेकिन राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात करने से इनकार कर दिया। हालांकि बुधवार सुबह प्रियंका वाड्रा ने उनसे मुलाकात करके उनकी बात सुनी।

Recommended Video

    Punjab Congress Crisis: Navjot Singh Sidhu ने Priyanka Gandhi से की मुलाकात | वनइंडिया हिंदी
    Navjot

    सिद्धू ने बुधवार सुबह अपने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा कि प्रियंका गांधी जी के साथ एक लंबी बैठक हुई। वहीं उनके जाने के बाद प्रियंका गांधी राहुल के घर पहुंचीं और उनसे मुलाकात की। फिर वो पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचीं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक के बाद सिद्धू थोड़ा शांत हो सकते हैं, क्योंकि हाईकमान चुनाव के चलते कोई नया बवाल नहीं चाहता है।

    राहुल ने खुद किया इनकार
    दरअसल सिद्धू मंगलवार को राहुल से मुलाकात की आस लेकर पटियाला से नई दिल्ली आए थे। उनको लग रहा था कि पार्टी हाईकमान सीएम अमरिंदर के खिलाफ उनकी शिकायतें सुनेगा, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। बुधवार शाम राहुल पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने 10 जनपथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी और सिद्धू की कोई मुलाकात तय नहीं है।

    सिद्धू को बड़ा पद नहीं देना चाहते कैप्टन
    2019 में सिद्धू ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से वो कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। हाल ही में जब पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष तलाश रही थी, तो सिद्धू ने उस पर दावा ठोका लेकिन कैप्टन ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। साथ ही वो सिद्धू को कोई महत्वपूर्ण पद देने के मूड में नहीं हैं। राहुल गांधी ने 25 जून को पंजाब के मंत्री ब्रह्म मोहिंद्र, विजय इंदर सिंगला, बलबीर सिंह सिद्धू और राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दुल्लो, विधायक लखवीर सिंह लक्खा के साथ मुलाकात की थी, लेकिन अभी तक उन्होंने सिद्धू के साथ मुलाकात का कोई मन नहीं बनाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+