मणिशंकर की फिर फिसली जुबान, कहा मोदी को कल का छोरा है

अय्यर ने मोदी को नया लड़का बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी नया लड़का है। जोश में कुछ भी बोल जाता है, उसे समझ नहीं है। मणिशंकर अय्यर नरेंद्र मोदी के उस बयान का जवाब दे रहे थे कि पांडवों का विजयभाव अभी भी बरकार है। हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब मणिशंकर अय्यर ने मोदी को लेकर टिप्पणी की हो। चुनाव से पहले भी उन्होंने मोदी को चायवाला कह दिया था, जिसका बीजेपी ने भरपूर इस्तेमाल किया था।
गौरतलब है कि इससे पहले संसद में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस को पांडव बताया था। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी पार्टी की कम सीटों के संदर्भ में कहा था कि पांडव भी तो पांच थे। उन्होंने क हा था कि कौरव संख्या बल में पांडवों से अधिक थे लेकिन जीत पांडवों की हुई थी। कांग्रेस नेता के इस कटाक्षा का जबाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ी सादगी के साथ दिया। मोदी ने कहा था कि पांडवों का विजयभाव अभी तक गया नहीं है। उन्होंने कहा कि संख्या बल चाहे किसी का हो, जनमानस में हमेशा यह भावना रही है कि पांडव ही जीतें।












Click it and Unblock the Notifications