जब 170 रुपए किलो वाली दाल का नाम भूल गईं कुमारी शैलजा
जयपुर। कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा रविवार को उस समय मुश्किल में फंस गई जब वह अपने ही एक बयान पर घिर गईं। कुमारी शैलजा ने रविवार को जयपुर में बीजेपी सरकार पर मंहगाई को लेकर बोल रही थीं। शैलजा ने कहा कि, महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आज दाल का भाव 170 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। जब मीडियाकर्मियों ने सवाल किया गया कि कौन सी दाल का भाव 170 रुपये प्रति किलो पहुंचा है, तो उन्हें दाल का नाम नहीं बता पाईं।

कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी लाने से लिए जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की है। लेकिन सरकार इसे नहीं लाना चाह रही है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल टैक्स से 11 लाख करोड़ रुपए कमाए हैं लेकिन इसके बावजूद भी वह कीमतों में कमी नहीं कर रही है। मोदी सरकार टैक्स से अपनी जेबें भर रही है। पीएम मोदी के पेट्रोल पर पर होडिंग्स लगवाकर प्रचार में लगे हुए हैं।
शैलजा ने कहा कि, 29 देशों को मोदी जी 37 रुपये प्रति लीटर में डीजल बेच रहे हैं और 34 रुपये में पेट्रोल बेच रहे हैं। ये विश्वासघात नहीं तो क्या है।












Click it and Unblock the Notifications