Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ram janmabhoomi: राम मंदिर भूमि पूजन के मौके पर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन होने वाला है। इस खास अवसर पर देशभर में खुशियां मनाई जा रही हैं। करीब 492 साल के बाद आज वो दिन आ गया है, जिसका लोगों को सदियों से इंतजार रहा है। भूमि पूजन के लिए अयोध्या में काफी समय से तैयारियां चल रही हैं और आज अयोध्या दुल्हन की तरह सजी हुई है। इस खास मौके पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। इस मौके पर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया है।

ayodhya, ram mandir, congress, kapil sibal, congress leader kappil sibal, congress on ram temple, ram mandir bhoomi pujan, reaction of kapil sibbal on ram temple, राम मंदिर, अयोध्या, भूमि पूजन, राम मंदिर भूमि पूजन, कांग्रेस, कपिल सिब्बल, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, राम मंदिर पर कांग्रेस पार्टी, राम मंदिर भूमि पूजन पर कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल ने कहा है, 'आस्था का मामला: कुछ पलों की किस्मत इतिहास के बीज के रूप में होती है, यही हमारे राष्ट्र के भविष्य की दिशा तय करती है।' वहीं कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है, 'आज अयोध्या जी में भगवान रामलला के मंदिर का 'शिलान्यास' वेद द्वारा स्थापित ज्योतिष् शास्त्र की स्थापित मान्यताओं के विपरीत हो रहा है, हे प्रभु हमें क्षमा करना। यह निर्माण निर्विघ्न रूप से पूरा हो यही हमारी आप से प्रार्थना है। जय सिया राम'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोहरा ने ट्वीट करते हुए कहा है, 'मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन एवं शिलान्यास के सुअवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री राम!' आपको बता दें अयोध्या में भूमि पूजन के इस मौके पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी सभी तरह के उपाय अपनाए जा रहे हैं। सैनिटाइजेशन का काम किया गया है और इस समारोह में शामिल होने वाले सभी लोगों से कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाने को कहा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेता और साधु संत आज इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

ayodhya, ram mandir, congress, kapil sibal, congress leader kappil sibal, congress on ram temple

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+