Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की बेटी ने Valentine Day को बनाया खास, मंगेतर संग रचाई शादी, तस्वीरें

DK Shivakumars Daughter Got Married: वैलेंटाइन डे का दिन कांग्रेस के दिग्गज नेता और कर्नाटक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या के लिए और यादगार बन गया है। ऐश्वर्या ने वैलेंटाइन डे के दिन अपने मंगेतर अमर्त्य हेगड़े के साथ शादी के बंधन में बंधन में बंध गई। बैंगलुरु में हुए कार्यक्रम में दोनों 14 फरवरी को सदा के लिए एक दूसरे के हो गए।

बेंगलुरु में हुआ कार्यक्रम

बेंगलुरु में हुआ कार्यक्रम

शादी का समारोह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड स्थित शेरेटन होटल में हुई। ये शादी हिंदू रीति रिवाजों के साथ सम्पन्न हुई जिसमें डीके शिवकुमार ने बेटी के विवाह की रस्में निभाईं। अमर्त्य हेगड़े सीसीडी के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ के बेटे हैं। वीजी सिद्धार्थ ने साल 2019 में आत्महत्या कर ली थी। शादी में पारिवारिक लोगों के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

अमर्त्य की भी राजनीतिक पृष्ठभूमि

अमर्त्य की भी राजनीतिक पृष्ठभूमि

ऐश्वर्या की तरह की अमर्त्य की भी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनैतिक है। डीके शिवकुमार को कांग्रेस का संकटमोचक भी कहा जाता है और वे कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार हैं। वहीं अमर्त्य के नाना एसएम कृष्णा भी बड़े नेता हैं।

विदेश मंत्री रहे अमर्त्य के नाना

विदेश मंत्री रहे अमर्त्य के नाना

एसएम कृष्णा कई दशक तक कांग्रेस के साथ जुड़े रहे थे। वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे। मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 2009 से 2012 तक उन्होंने भारत के विदेश मंत्री का पद भी संभाला। बाद में 2017 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।

नवम्बर 2020 में हुई सगाई

नवम्बर 2020 में हुई सगाई

बीते साल नवम्बर में सीसीडी के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ के बेटे अमर्त्य के साथ ऐश्वर्या की सगाई बड़े ही धूमधाम से हुई थी। इस सगाई में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा समेत कई हस्तियां पहुंची थीं। सगाई कार्यक्रम में येदियुरप्पा और डीके शिवकुमार साथ-साथ ही बैठे थे। एक दूसरे के धुर विरोधी दोनों नेताओं का एक दूसरे का हाथ पकड़कर बैठने की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

मनी लॉण्ड्रिंग केस

मनी लॉण्ड्रिंग केस

प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल ही डीके शिवकुमार के खिलाफ जांच के दौरान उनकी बेटी ऐश्वर्या से भी मनी लॉण्ड्रिंग केस में पूछताछ की थी। डीके शिवकुमार को ईडी ने मनी लॉण्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया था। आरोप था कि डीके शिवकुमार ने अपनी बेटी के नाम से करोड़ों की सम्पत्ति में निवेश कर रखा था। चुनाव के दौरान दिए हलफनामे में डीके शिवकुमार ने अपनी बेटी के नाम 108 करोड़ की सम्पत्ति होने की जानकारी दी थी। उन्होंने खुद के पास 618 करोड़ की सम्पत्ति बताई थी।

अमर्त्य के पिता ने रखी थी सबसे बड़ी कॉफी चेन की नींव

अमर्त्य के पिता ने रखी थी सबसे बड़ी कॉफी चेन की नींव

अमर्त्य के पिता वीजी सिद्धार्थ ने अगस्त 2019 में आत्महत्या कर ली थी। उनका शव मंगलुरु में नेत्रावती नदी के पास मिला था। बताया जा रहा था कि उनके ऊपर कर्ज को लेकर काफी दबाव था। सिद्धार्थ ने 1996 में बेंगलुरु से सीसीडी नाम के कैफे की शुरुआत की थी। आज यह 1700 से अधिक कैफे के साथ देश की सबसे बड़ी कॉफी शॉप चेन है। देश के 247 शहरों में इसके कैफे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+