केरल कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष और सांसद एमआई शानवास का निधन
Recommended Video

Kerala Congress MP MI Shanvas का 67 Years में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार | वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। केरल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद एमआई शानवास का आज सुबह निधन हो गया है। उनका तमिलनाडु के चेन्नई अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह काफी दिनों से लंबी बीमारी से जूझ रहे है, जिसके बाद आज उनका निधन हो गया है। शानवास वयानंद से कांग्रेस के सांसद थे। उनका जन्म वर्ष 1952 में कोट्टयम में हुआ था। वह केरल कांग्रेस कमेटी के वर्ष 1983 से सदस्य थे। 2009 में भी वह कांग्रेस की ओर से वयानंद सीट से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे थे।

वयानंद की राजनीति की शुरुआत छात्र राजनीति से हुई थी। उन्होंने युवावस्था में युवा कांग्रेस और सेवा दल में काम किया। वरिष्ठ नेता के करुणाकरन के खिलाफ बगावती सुर छेड़ने वाले तीन नेताओं में भी वह शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications