धीरज साहू पर IT के एक्शन से कांग्रेस ने बनाई दूरी, जयराम रमेश बोले- उसके कारोबार से हमारा कोई लेना-देना नहीं
इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने उनके कब्जे से करीब 300 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की है। इनकम टैक्स की इस कार्रवाई पर कांग्रेस पार्टी ने अपना रुख स्पष्ट किया है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि पार्टी का धीरज साहू के कारोबार से कोई लेना-देना नहीं है। जयराम रमेश ने कहा कि केवल वह ही बता सकते हैं और उन्हें बताना भी चाहिए कि आयकर अधिकारियों ने कथित तौर उनके ठिकानों से इतनी बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया गया है।

आयकर विभाग ने ओडिशा और झारखंड में धीरज साहू के कई ठिकानों पर छापेमारी कर यह नकदी बरामद की है। इन राज्यों में धीरज साहू के परिसरों पर छापेमारी 6 दिसंबर (बुधवार) को शुरू हुई। आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जब्त नकदी 300 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, छापे में नकदी की जब्ती इसे किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में अब तक का सबसे अधिक काला धन बरामदगी बना देगी। सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर नकदी ओडिशा में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों से बरामद की गई है।
आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा नकदी जब्ती ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कांग्रेस पर कटाक्ष किया और कहा कि यह पहली बार नहीं है कि कोई कांग्रेस सांसद "भ्रष्टाचार" में शामिल पाया गया हो।
यह भी पढ़ें- Dheeraj Sahu: कौन हैं कांग्रेस के 'धन कुबेर' सांसद धीरज साहू, जिनके घर से मिला 200 करोड़ कैश












Click it and Unblock the Notifications