कांग्रेस ज्वाइंट सेक्रेटरी और NSUI प्रभारी रुचि गुप्ता ने दिया इस्तीफा, लगाए ये आरोप
नई दिल्ली। कांग्रेस के अंदर जारी आंतरिक घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अब पार्टी की संयुक्त सचिव और पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई की प्रभारी रुचि गुप्ता ने पद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को रुचि गुप्ता ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी। रुचि ने कहा, ''मैं अफसोस के साथ घोषणा करती हूं कि मैंने इस्तीफा दे दिया है।

Recommended Video
मैं राहुल जी और सोनिया जी की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे अवसर दिया था।'' वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की संयुक्त सचिव के तौर पर एनएसयूआई की प्रभारी की भूमिका निभा रही थीं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव रुचि गुप्ता ने एनएसयूआई के अंदर सांगठनिक फेरबदल में हो रही देरी को वजह बताते हुए प्रभारी पद से इस्तीफा दिया है।
इसके अलावा एनएसयूआई के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए रुचि गुप्ता ने लिखा कि मैंने इस्तीफा दे दिया है, जैसा कि आप जानते हैं। कई महीनों से सांगठनिक बदलाव लंबित हैं। संगठन महासचिव की ओर से हो रही इस देरी के कारण संगठन को नुकसान हो रहा है। मौजूदा हालात में यह बात संभव नहीं है कि बार-बार कांग्रेस अध्यक्ष तक ये बात लाई जाए।
आपको बता दें कि सोनिया गांधी की बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल नहीं हैं। दूसरी तरफ उन्हें निशाने पर ले कर एनएसयूआई की प्रभारी ने इस्तीफा दे कर साफ कर दिया है कांग्रेस में अंदरूनी विवाद काफी गहरा है।












Click it and Unblock the Notifications