कांग्रेस-JDS विधायक कोच्चि के लिए रवाना, BJP पर लगाया रिजॉर्ट में घुसकर खरीद-फरोख्त का आरोप

Recommended Video

    Karnataka Congress - JD(S) Resort से MLAs को करेगी Shift, BJP पर लगाया गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी

    बेंगलुरू। कर्नाटक में सियासी उठापठक के बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों को कोच्चि शिफ्ट के लिए रवाना कर दिया है। साथ ही कुछ विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया जाएगा। इस बीच कांग्रेस ने दावा किया है कि बेंगलुरू में जहां उनके विधायक ठहरे हुए थे, वहां बीजेपी पहुंच गई और विधायकों के साथ खरीद-फरोख्त की कोशिश की। कांग्रेस नेता रामालिंगा रेड्डी ने दावा किया है कि रिजॉर्ट के बाहर से जब पुलिस को हटा लिया गया, तब बीजेपी अंदर आई और विधायकों को रुपयों की पेशकश की। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि बीजेपी के कौन-से नेता थे, जिन्होंने रिजॉर्ट में घुसकर विधायकों को खरीदने की कोशिश की।

     कांग्रेस-JDS विधायक बेंगलुरू से कोच्चि के लिए रवाना

    सूत्रों के मुताबिक, कोच्चि के क्राउन प्लाजा में कांग्रेस-जेडी(एस) विधायकों के ठहरने के लिए 125 कमरों को बुक करवाया गया है। बेंगलुरू के ईगलटन रिजॉर्ट से कांग्रेस और जेडी (एस) के विधायकों को कोच्चि शिफ्ट किया जा रहा है। दोनों ही पार्टी के नेता अलग-अलग रवाना होंगे। दोनों पार्टियों के विधायक सदन में बीजेपी के फ्लोर टेस्ट तक कोच्चि में ही रहेंगे। कांग्रेस को डर है कि बेंगलुरू में उनके या जेडी(एस) के विधायकों को बीजेपी धन बल से अपने पाले में ला सकती है।

    मीडिया की खबरों के मुताबिक होटल के स्टाफ को इसके लिए तैयारियां करने को कहा गया है। हालांकि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के मुताबिक, विधायकों को कोच्चि के अलावा अन्य जगहों पर भी ले जाने पर विचार हो रहा है।

    कर्नाटक में बहुमत ना होने के बाद भी बीजेपी ने सरकार बना ली है और येदुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। बीजेपी को अब सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार सुबह समर्थक विधायकों का पत्र सौंपना है, जबकि उनके पास 104 विधायक ही हैं। ऐसे में पार्टी के लिए आठ विधायकों के समर्थन का आंकड़ा जुटाना एक बड़ी चुनौती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+