कर्नाटक: एंग्लो-इंडियन सदस्य की नियुक्ति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस-JDS
बेंगलुरू: कर्नाटक में सियासी उठापटक के बाद आख़िरकार बीएस येदुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली लेकिन अभी उन्हें बहुमत भी साबित करना होगा। बहुमत के आंकड़े के लिए बीजेपी पूरी कोशिश कर रही है कि कांग्रेस-जेडीएस के विधायकों किसी प्रकार वोटिंग से रोका जा सके। बता दें कि बीजेपी बहुमत साबित करने के लिए कांग्रेस और जेडीएस विधायकों को प्रभावित करने की कोशिश में है।

कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की तरफ से एक और याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। ये याचिका एंग्लो-इंडियन विधायक के चुनाव के विरोध में दायर की गई है। याचिका मे सीएम बीएस येदुरप्पा के सदन में बहुमत साबित करने तक एंग्लो इंडियन विधायक मनोनीत किए जाने पर रोक लगाने की मांग की गई है।
इसमें ये भी कहा गया है कि राज्यपाल के ऐसे किसी भी आदेश पर रोक लगाई जाए। इस याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को कांग्रेस-जेडीएस की एक अन्य याचिका के साथ होगी जिसमें येदुरप्पा को सरकार बनाने का न्योता देने के राज्यपाल के फैसले का विरोध किया गया था।
इसके पहले बुधवार की रात, येदुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के राज्यपाल वजुभाई वाला के फैसले के खिलाफ कांग्रेस और जेडीएस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। ।कई घंटों की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने येदुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक से इंकार कर दिया था और राज्यपाल ने येदुरप्पा को सीएम पद की शपथ दिलाई थी।












Click it and Unblock the Notifications