प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे पर कपिल सिब्बल ने दिया चौंकाने वाला जवाब
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच आज कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की स्टार महिला प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने 18 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसका आधिकारिक ऐलान आज खुद प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट से किया है। शुक्रवार सुबह ही उन्होंने अपनी ट्विटर प्रोफाइल से 'कांग्रेस प्रवक्ता' हटा दिया था।

'ये मामला तो उनके और कांग्रेस के बीच में हैं'
प्रियंका के इस्तीफे की खबर आने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ठीक है, ये मामला तो उनके और कांग्रेस के बीच में हैं, अब सिब्बल के इन बातों के कई मतलब विरोधीगण और सोशल मीडिया पर लोग निकाल रहे हैं।
क्यों दिया इस्तीफा
कुछ वक्त पहले प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले नेताओं को पार्टी में तरजीह देने का आरोप लगाया था। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा था कि काफी दुखी हूं कि अपना खून-पसीना बहाने वालों से ज्यादा गुंडों को कांग्रेस में तरजीह मिल रही है।
प्रियंका का छलका था दर्द
पार्टी के लिए मैंने गालियां और पत्थर खाए हैं, लेकिन उसके बावजूद पार्टी में रहने वाले नेताओं ने ही मुझे धमकियां दीं। जो लोग धमकियां दे रहे थे, वह बच गए हैं। उनका बिना किसी कार्रवाई के बच जाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इस ट्वीट के बाद आज उनके इस्तीफे की बात सामने आई है।
यहां पढ़ें: लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications