नटराजन ने अपनी छवि बचाने के लिए मीडिया के सामने मसाला परोसा है- अभिषेक मनु सिंघवी

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंती नटराजन के राहुल गांधी पर हमले के बाद कांग्रेस ने नटराजन पर पलटवार किया है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि नटराजन के आरोप निराधार और अवसरवादी हैं। उन्होंने कहा कि नटराजन भाजपा के ईशारों पर ऐसा कर रही हैं।

abhisek manu singhavi

कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने जयंती टैक्स की बात कही थी ऐसे में सवाल नटराजन पर उठने चाहिए। सिंघवी ने कहा कि नटराजन भाजपा के करीबी उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती थी। सिंघवी ने कहा कि जयंती नटराजन कांग्रेस के खिलाफ सिर्फ इसलिए आरोप लगा रही हैं क्योंकि उनके महत्वकांक्षायें बढ़ गयी हैं। उन्होंने कहा कि स्नूप गेट पर उनसे बयान देने के लिए दबाव नहीं बनाया गया था।

सिंघवी ने कहा कि नटराजन ने अपनी छवि को बचाने के लिए ये आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि नटराजन ने अपनी छवि बचाने के लिए मीडिया में एक मसाला परोसा है जिसे हर कोई समझ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+