कांग्रेस आलाकमान का सचिन को मैसेज, हम आपको प्यार करते हैं, प्लीज लौट आएं और बात करें

नई दिल्ली। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार पर संकट फिलहाल टलता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस के सीनियर लीडर सचिन पायलट को मानने की पूरी कोशिश करते दिख रहे हैं। इसी बीच पार्टी आलाकमान ने सचिन पायलट को मैसेज भेजा है। जिसमें कहा गया है कि, हम आपको प्यार करते हैं, हम आपका सम्मान करते हैं। हम खुले दिल से आपका स्वागत करने के लिए तैयार हैं। प्लीज लौट आएं और बात करें।

 प्रियंका गांधी सचिन पायलट को वापस पार्टी में लाने की कवायद में जुटी

प्रियंका गांधी सचिन पायलट को वापस पार्टी में लाने की कवायद में जुटी

माना जा रहा है कि, कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट के साथ सामंजस्य स्थापित कर लिया है और उनसे पार्टी की वापस लौटने की अपील की है। कांग्रेस पायलट के बगावत को भूलकर उन्हें ससम्मान पार्टी में वापसी की जीतोड़ कोशिश में है। आलाकमान राज्यसभा सांसद राजीव साटव को जयपुर भेज रही है। वहीं, खुद प्रियंका गांधी सचिन पायलट को वापस पार्टी में लाने की कवायद में जुटी हैं।

Recommended Video

    Rajasthan Political Crisis: Sachin Pilot या Ashok Gehlot, जानिए किसका पड़ला भारी? | वनइंडिया हिंदी
    ये है सचिन की मांग!

    ये है सचिन की मांग!

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पायलट अपने खेमे के चार विधायकों को मंत्री बना चाहते हैं और वित्त एवं गृह जैसे महत्वपूर्ण विभाग देने की मांग रख रहे हैं। साथ ही, उन्हें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद की अपनी कुर्सी भी सुरक्षित वापस चाहिए। यही नहीं जयपुर में एक बार फिर सचिन पायलट के पोस्टरों को लगाया जा रहा है। सुबह जयपुर कांग्रेस के दफ्तर से सचिन पायलट के पोस्टरों को हटाया जा रहा था।

    राजस्थान के विधायक दल में प्रस्ताव पारित

    राजस्थान के विधायक दल में प्रस्ताव पारित

    इससे पहले राजस्थान के विधायक दल में प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में कहा गया है कि कोई भी कांग्रेस का पदाधिकारी और कांग्रेस का नेता या विधायक सरकार के खिलाफ षड्यंत्र में पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस विधायक दल ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी में पूरी आस्था व्यक्त करते हुए अपना नेता सर्वसम्मति से अशोक गहलोत को माना है। कांग्रेस विधायक दल में प्रस्ताव पारित हुआ है कि बीजेपी के षड्यंत्रकारी मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एकजुट है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+