कभी कांग्रेसी रहे तोमर की गिरफ्तारी से कांग्रेसी हुए खुश

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) कांग्रेसी बहुत खुश हैं जितेन्द्र सिंह तोमर के फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तारी के चलते। वे खुश इसलिए हैं क्योंकि तोमर कभी उनके साथी रहे हैं। वे उनके साथ ही कांग्रेस की रैलियों में भाग लेते थे।

तोमर विधायक हैं त्रिनगर सीट से। इसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यहां पर त्यागी बिरादरी और जाट समाज मुख्य रूप से रहता है। ये लंबे समय से कांग्रेस को स्पोर्ट करते रहे हैं।

अकेले नहीं है फर्जी डिग्री वाले कानून मंत्री, कतार में और भी

खाटी कांग्रेसी

तोमर के लिए कहा जाता है कि वे खुद खाटी कांग्रेसी थे। वे 2013 तक कांग्रेस के लिए काम करते थे। उनके पिता भी कांग्रेसी रहे। जानकारों का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी से कांग्रेस प्रमुख अजय माकन से लेकर निचले स्तर के कांग्रेसी इसलिए खुश हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनका साथी उन्हें और पार्टी को धोखा देकर आम आदमी पार्टी में चला गया था।

पढ़ें दिल्ली के कानून मंत्री तोमर का पूरा फर्जी डिग्री विवाद

वहां पर विधायक से लेकर मंत्री बन गया। अजय माकन ने कहा कि उन्हें (तोमर) को उनके पद से हटाया जाना चाहिए। कानून मंत्री होने के बाद भी वह अपने कथित डिग्री केस से अपने को साफतौर पर निकाल नहीं सके।

जायज माना

तोमर को गिरफ्तार किए जाने की खबर आने के बाद दिल्ली में शीला दीक्षित सरकार में कैबिनेट मंत्री किरण वालिया ने भी तोमर की गिरफ्तारी को जायज माना।

हंगामा क्यों

ईस्ट दिल्ली कांग्रेस के नेता राजेश डंग ने भी तोमर की गिरफ्तारी को उचित माना। उन्होंने कहा कि इस देश में कैबिनेट मंत्री से लेकर खास पदों पर बैठे लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसलिए तोमर को गिरफ्तार करने पर हंगामा करने की जरूरत नहीं है।

पाक साफ नहीं

उधर, कभी आम आदमी पार्टी के नेता रहे योगेन्द्र यादव ने कहा कि तोमर के खिलाफ चार महीनों से फर्जी डिग्री का केस चल रहा है। पर इतना वक्त गुजर जाने के बाद भी वे अपने को पाक साबित कर पाने में नाकामयाब ही रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+