'देश में भविष्य, महंगाई और बेरोजगारी का डर बढ़ता जा रहा है', हल्ला बोल रैली में राहुल गांधी
नई दिल्ली, 04 सितंबर: देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विशाल 'हल्ला बोल' रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार को महंगाई के मुद्दे पर जमकर घेरा। राहुल गांधी ने हमला बोलते हुए कहा कि जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से देश में नफरत और क्रोध बढ़ता जा रहा है।
Recommended Video

'देश में डर बढ़ता जा रहा है'
राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में भविष्य, महंगाई और बेरोजगारी का डर बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से देश में नफरत बढ़ रही है। नफरत से लोग और देश बंटता है जिससे देश कमजोर होता है।बीजेपी और आरएसएस के नेता देश को बांटते हैं और जानबूझकर देश में भय पैदा करते हैं। इस डर और नफरत का फायदा देश के सिर्फ 2 उद्योगपति उठा रहे हैं।
'दो उद्योगपति देश को रोजगार नहीं दे पाएंगे'
वहीं कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मुझे ये कहते हुए अच्छा नहीं लग रहा है, लेकिन ये देश अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा। दो उद्योगपति देश को रोजगार नहीं दे पाएंगे। देश को रोजगार लघु और मध्यम व्यवसाय वाले और किसान देते हैं लेकिन इन लोगों की रीढ़ की हड्डी नरेंद्र मोदी जी ने तोड़ दी है। जो आज बेरोजगारी दिख रही है वो आने वाले समय में और भी बढ़ेगी।
इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट में लिखा-'राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त, प्रजा महंगाई से त्रस्त'। आज लोगों को जरूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री ज़िम्मेदार हैं। हम महंगाई के खिलाफ आवाज़ें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications