चव्हाण के टिकट ने खोली राहुल की ‘आदर्श’ लड़ाई की पोल

आदर्श घोटाले में फंसे अशोक चव्हाण को टिकट देने का फैसला कांग्रेस पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के इस फैसले पर सवाल उठने लगे। साथ ही विपक्ष भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस की नीयत पर भी निशाना साध रहा है।
पढ़ें- क्या राहुल में है देश संभालने की ताकत?
कांग्रेस ने 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जिसमें एक नाम अशोक चव्हाण का भी शामिल था, लेकिन जानकार मानते है कि आने वाले दिनों में इसे लेकर कांग्रेस की किरकिरी हो सकती है। आदर्श घोटाले के चलते विवादों में रहे अशोक चव्हाण को पार्टी ने नांदेड़ से टिकट दिया है। जिसके लिए उन्होंने पार्टी का शुक्रिया अदा किया। अशोक चव्हाण भले ही खुश नजर आ रहे हों लेकिन उनको टिकट दिए जाने पर विपक्षी कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाने लगे हैं।
खास बात ये बी है कि कांग्रेस आज अपना मेनिफेस्टों जारी कर रही है, जिसमें वो भष्ट्राचार को अहम मुद्दा बना सकती है,लेकिन अशोक चह्वाण को टिकट देना पार्टी के मंशा पर सवाल खड़ा करता है। सवाल उठने लगे है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस की जंग क्या महज दिखावा है।












Click it and Unblock the Notifications