60 साल की उम्र में कांग्रेस के इस सीनियर नेता रचाई शादी, देखें तस्वीर
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने 60 साल की उम्र में रविवार को विवाह किया। वासनिक ने रवीना खुराना नाम की महिला से शादी की है। वासनिक के करीबी सूत्रों के मुताबिक दोनों काफी पुराने दोस्त थे। रवीना एक निजी कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत बताई जाती हैं।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, अंबिका सोनी, बीके हरिप्रसाद और आनंद शर्मा नवदंपत्ति को बधाई देने पहुंचे।
Recommended Video

मुकुल वासनिक का शादी का खुलासा राजस्थान की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ट्वीट से हुई। अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिए भी वासनिक को जिंदगी की नई पारी की शुभकामनाएं दी और तस्वीरें भी शेयर कीं। रविवार को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में आयोजित सादे सामरोह में वासनिक ने अपने विवाह का भोज दिया। जिसमें वासनिक को बेहद करीबी लोग शामिल हुए।
वहीं मनीष तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मनीष तिवारी ने लिखा, 'नए शादीशुदा जोड़े मुकुल वासनिक और रवीना खुराना को मेरी और नाजनीन (पत्नी) की तरफ से बधाई। मैं दोनों से वर्ल्ड फेस्टिवल ऑफ यूथ ऐंड स्टूडेंट्स में मिला था। यह कार्यक्रम 1984 में मॉस्को में हुआ था। दोनों के लिए बहुत खुश हूं।
मुकुल वासनिक महाराष्ट्र से कांग्रेस के सीनियर नेताओं में से एक रहे हैं। मुकुल वासनिक कांग्रेस के बड़े नेता और तीन बार के सांसद बालकृष्णा वासनिक के बेटे हैं। बालकृष्ण वासनिक कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से रहे हैं। वह महाराष्ट्र के बुलढाना से सिर्फ 28 साल की उम्र में लोकसभा सांसद चुने गए थे।












Click it and Unblock the Notifications