2000 रुपये के चलन बंदी पर भड़की कांग्रेस, मोदी के फैसलों को बताया 'बचकाना'

आरबीआई के 2000 नोट के चलन बंदी के फैसले को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस पार्टी ने मोदी के फैसलों को बचकाना बताते हुए बचने की हिदायत दी है।

Congress troll modi

भारतीय रिजर्ब बैंक ने एक बड़ा फैसला लेते हुए मार्केट से 2000 रुपये नोट का प्रचलन से बाहर करने का ऐलान कर दिया है। नोटबंदी के बाद इस फैसले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने मोदी के फैसलों को बचकाना बताया।

कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा कि 'हमेशा की तरह PM मोदी का एक और फैसला गलत साबित हुआ। 2000 के नोट अब चलन में नहीं रहेंगे। याद रहे- नोटबंदी के तानाशाही फैसले के बाद इस नोट को लाया गया था। दावा था कि इससे कालाधन खत्म हो जाएगा, भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। सारे दावे पलट गए, अब बिना सोचे-समझे लिया गया ये फैसला भी पलट गया। मोदी जी... आपसे गुजारिश है- बचकाने फैसले लेना बंद कीजिए।'

इसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी नोटबंदी के फैसले को लेकर कहा कि 'आप 1000 रुपए का नोट बंद कर 2000 का नोट लाए जिससे काला धन बनाने में आसानी होती है। आपने यह बंद क्यों किया? आपकी मंशा क्या है? इनको बताना चाहिए कि हमने (सरकार) इन कारणों से 2000 रुपए के नोट को बंद करने का फैसला लिया है।'

वहीं, इस मामले पर पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 8 नवंबर 2016 के विनाशकारी तुगलकी फरमान के बाद इतनी धूमधाम से पेश किए गए 2000 रुपये के नोट अब वापस लिए जा रहे हैं।

बता दें कि आरबीआई ने शुक्रवार को ये फैसला लेते हुए 2000 के चलन को बंद करने का ऐलान कर दिया है। आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर तक ये नोट जमा करने और बदलने की सुविधा देने को कहा है। वहीं, एक बार में सिर्फ 20 हजार मूल्य के नोट ही बदले जा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+