पीएम मोदी बोले- चार पीढि़यों से देश पर राज करने वाले आज जमानत पर
नई दिल्ली। साल 2019 के पहले इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा, 'जो खुद को फर्स्ट फैमिली मानते हैं, चार पीढि़यों तक देश पर राज करने वाले आज जमानत पर बाहर हैं।' एएनआई की संपादक ने पीएम मोदी से पूछा था कि 2014 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जिन लोगों के भ्रष्टाचार का मुद्दा आपने उठाया, सरकार में आने के बाद कोई भी जेल नहीं गया। वे सभी लोधी गार्डन में वॉक करते हैं। इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि चार पीढि़यों तक देश पर राज करने वाले आज जमानत पर बाहर हैं। ये कोई छोटी बात है क्या? देश के पूर्व वित्त मंत्री कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं, ये कोई छोटी बात है क्या?

पीएम मोदी ने कहा कि उनका (कांग्रेस और उनके सहयोगी नेता) जमानत पर बाहर होना बड़ी बात है। कुछ लोग हैं, जो उनकी (नेहरू-गांधी परिवार) सेवा में लगे हैं और इन जानकारियों को बाहर आने से रोक रहे हैं। यही नहीं, वे चर्चा के नैरेटिव को ही बदलने की कोशिशों में जुटे हैं। पीएम मोदी ने कहा, 'देश के पूर्व वित्त मंत्री कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। यह कोई छोटी बात नहीं है। मैं इस राजनीतिक बदले की भावना में यकीन नहीं रखता, किसी को सिर्फ इसलिए परेशान किया जाए, क्योंकि वह आपका राजनीतिक विरोधी है, हम इसके पक्ष में नहीं हैं।'
सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में 2015 में बेल दी गई थी, जबकि एयरसेल-मेक्सिस स्कैम में चिदंबरम को 11 जनवरी 2019 तक गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रोटेक्शन ऑर्डर मिला हुआ है।
Yogendra Sir, [01.01.19 18:45]
इंटरव्यू का ताजा फोटो लगा देना कोई भी।












Click it and Unblock the Notifications