गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र
गुजरात विधानसभा चुनाव में मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस अब से कुछ देर बाद अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में पाटीदार समाज के लिए आरक्षण के फॉर्मूले का ऐलान कर सकती है।
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी, कांग्रेस के गुजरात चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत, रणदीप सुरजेवाला और दूसरे सीनियर नेताओं की मौजूदगी में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने घोषणा पत्र में कहा है कि वो एक खुशहाल गुजरात चाहते हैं। पार्टी ने कहा है कि वो सबके साथ लेकर चलेंगे और सही मायनों में प्रदेश का विकास होगा। पार्टी ने सभी की तरक्की की बात कही है। कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए घोषणापत्र में कांग्रेस ने कई लोकलुभावन वादे किए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा है कि काफी सोच समझ कर हमने घोषणापत्र तैयार किया है। ये गुजरात की जनता का घोषणापत्र है, जिसे गुजरात की जनता के साथ मिलकर सैम पित्रौदा और मधुसूदन मिस्त्री ने तैयार किया है।

घोषणा पत्र में गुजरात में कहा गया है, किसानों का कर्जा माफ किजा जाएगा, प्रदेश में हर किसान पर 38100 रुपए का कर्ज है। कांग्रेस ने प्रदेशवासियों को 16 घंटे बिजली देने का वादा घोषणा-पत्र में किया है। बिजली चोरी के केस वापस होंगे, कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी कर रहे कर्मचारी स्थायी होंगे। साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम 10 रुपए कम करने का वादा किया गया है।
कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में पाटीदार समाज के लिए आरक्षण के फॉर्मूले का ऐलान कर सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि आरक्षण के अलावा किसानों की कर्जमाफी, गरीबों के लिए घर, फ्री बुनियादी शिक्षा समेत कई बड़ी घोषणाएं भी कांग्रेस के घोषणा पत्र में की जा सकती हैं। आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार की कमान खुद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने हाथों में ली हुई है।
गौरतलब है कि गुजरात में पाटीदार समाज के लिए आरक्षण की मांग करते हुए हार्दिक पटेल ने पिछले दिनों बड़ा आंदोलन छेड़ा था। आंदोलन के दौरान हार्दिक पटेल समेत कई पाटीदार युवाओं पर केस भी दर्ज हुए। विधानसभा चुनाव में हार्दिक पटेल भाजपा के खिलाफ वोट देने की अपील कर रहे हैं। इसे देखते हुए कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में पटेल आरक्षण के लिए कोई बड़ा ऐलान कर सकती है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications