तेलंगाना में कांग्रेस के रूठे दिग्गजों को मनाने की कवायद, पार्टी ने गठित किया पैनल
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कैंडिडेट्स की सूची को लेकर नाराज पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के मनाने का प्रयास पार्टी ने तेज कर दिया है। कांग्रेस ने इसको लेकर एक पैनल गठित किया है। पैनल में समिति में एआईसीसी प्रभारी माणिकराव ठाकरे, पार्टी पर्यवेक्षक दीपा दास मुंशी और मीनाक्षी नटराजन और वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री के. जना रेड्डी शामिल हैं। ये पैन खासकर उन निर्वाचन क्षेत्रों में काम करेगा जहां असंतुष्ट पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं की संख्या अधिक है।
कांग्रेस ने अभी तक तेलंगाना चुनाव को लेकर अपने कैंडिडेट्स घोषित नहीं किए हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश और तेलंगाना चुनावों में उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति कि बैठक 13 अक्टूबर यानी आज हो रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा दोनों राज्यों में कर सकती है।

वहीं तेलंगाना कांग्रेस खेमे में काफी हलचल नजर आ रही है। तेलंगाना में असंतुष्ट पार्टी कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए गठित पैनल की पहली बैठक पार्टी के राज्य मुख्यालय गांधी भवन में हुई। जिसमें उन निर्वाचन क्षेत्रों में नाराज कैंडिडेट्स की चर्चा की गई जो पार्टी से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन उनके बजया किसी अन्य पार्टी कार्यकर्ता को दिया जाना है। बैठक में निर्वाचन क्षेत्रों में संभावित असंतोष को रोकने के तरीकों पर भी चर्चा गई।












Click it and Unblock the Notifications