'कांग्रेस डूब गई'- सुनिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सीएम इब्राहिम का अपनी ही पार्टी पर सनसनीखेज खुलासा
बेंगलुरु, 27 जनवरी: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीएम इब्राहिम ने अपनी ही पार्टी को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी पूरी तरह से बर्बाद हो रही है। उन्होंने पार्टी में बिना पैसे के काम नहीं चलने के आरोप लगाए हैं और कहा है कि पूरे देश में पार्टी खुद ही आत्महत्या करती जा रही है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक में पार्टी के पक्ष में माहौल था, लेकिन वह भी खत्म कर दिया गया है। पार्टी के मौजूदा आलाकमानों में से किसी का नाम लिए बिना यहां तक कहा है कि पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के समय वाली कांग्रेस अब नहीं रह गई है। इस रिपोर्ट के आखिर में सीएम इब्राहिम का विस्फोट खुलासे सुन सकते हैं।

कांग्रेस बर्बाद हो रही है- सीएम इब्राहिम
पांच राज्यों में चुनाव प्रचार चल रहे हैं। पार्टी नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब में पार्टी की गुटबाजी को खत्म करने की कोशिशों में जुटे हैं। लेकिन, कांग्रेस के लिए बुरी खबरें आने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब दक्षिण भारत के पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीएम इब्राहिम ने पार्टी की स्थिति के बारे में जो हाल-ए-बयां किया है, वह बहुत ही गंभीर है।
'लेना बैंक है, देना बैंक नहीं है'
सीएम इब्राहिम ने कहा है कि "कांग्रेस बर्बाद हो रही है.......सुसाइड कर रही है.....पूरे देश में वही है.....पूरे देश में हो रहा है ये।" उन्होंने यहां तक आरोप लगाया है कि 'पार्टी में बिना पैसे के लोग काम ही नहीं कर सकते।' उनके मुताबिक जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के समय में पार्टी सोशलिस्ट थी, लेकिन अब 'लेना बैंक है, देना बैंक नहीं है।' उन्होंने कर्नाटक के बारे में कहा है कि वहां पार्टी फिर से हारेगी।
'कांग्रेस डूब गई'
जब उनसे पूर्व सीएम सिद्धारमैया के पार्टी के कर्नाटक में सत्ता में वापस आने के दावे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पहले ऐसी स्थिति बनी थी, लेकिन अब नहीं है......"जो तमिलनाडु में हुआ है, जो तेलंगाना में हुआ है...जो आंध्रा में हुआ है, वही यहां भी होगा।" रिपोर्ट ने पूछ लिया तो क्या कांग्रेस डूब रही है तो उन्होंने सीधा जवाब दिया "डूब गई।"












Click it and Unblock the Notifications