मणिपुर हिंसा को लेकर चीन पर सवाल, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या कहा

मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस ने चीन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि राज्य के बिगड़ते हालात के बीच अब वहां राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

Congress doubt on China on Manipur hinsa: मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने इंटरनेशनल साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है इसमें चाइना का हाथ है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ने मणिपुर में जाकर शांति की अपील की थी। राज्य में शांति की अपील के बावजूद हिंसा एक बड़ी साजिश का संकेत है। कांग्रेस सांसद ने राज्य में हिंसा पर बड़े कदम उठाने की आवश्यकता बताई है।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने रविवार मणिपुर हिंसा को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में एन बीरेन सिंह को तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए और राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मणिपुर में जो राइफलें पकड़ी गई हैं, वे चीन में बनी हैं। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने वहां जाकर शांति की अपील की है। लेकिन सीएम को अब तुरंत हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।

Congress doubt on China on Manipur hinsa

मणिपुर में पिछले महीने यानी तीन मई से हिंसा जातीय हिंसा फैली है। कांग्रेस पहले पहले सीएम एन बीरेन सिंह ने भी इसको लेकर ऐसी ही आशंका व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि इसके पीछे 'विदेशी हाथ' की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। न्यूज एजेंसी एनएनआई ने एक रिपोर्ट में कहा कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मणिपुर में जातीय झड़प के पीछे बाहरी तत्वों के हाथ होने की संभावना व्यक्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+