पैरों तले से राजनीतिक जमीन खिसकता देख मर्यादा भूल गई है कांग्रेस: मीनाक्षी लेखी
नई दिल्ली। जज लोया की मौत पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग चलाने के प्रस्ताव को लेकर विपक्ष सक्रिय हो गया है। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ विपक्षी दलों ने आज राज्यसभा के सभापित और उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू से मुलाकात की। इसपर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि अपने पैरों तले से राजनीतिक जमीन खिसकता देख विपक्ष द्वारा न्यायपालिका की सारी मर्यादाओं का उलंखन कर न्यायपालिका का राजनीतिकरण करने की कोशिश की जा रही है।

आपको बता दें कि राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमने एक हफ्ते पहले नायडू से मुलाकात के लिए समय मांगा था लेकिन पूर्वोत्तर के राज्यों के दौरे पर थे इसलिए मुलाकात आज हो पाई। आजाद ने कहा कि हमारी मुलाकात 40 मिनट तक हुई। इस दौरान उन्हें 71 सांसदों के दस्तखत वाला प्रस्ताव दिया। हमारे पास जरूरत से ज्यादा सांसद साथ हैं। आजाद ने कहा कि सभापित इस मांग को स्वीकार करें। आजाद ने बताया कि हम पांच वजहों से सीजेआई को हटाने की मांग कर रहे हैं।
आजाद के बाद कपिल सिब्बल ने प्रेस वार्ता में बताया कि आखिर क्यों विपक्ष सीजेआई दीपक मिश्रा को हटाना चाहता है। उन्होंने कहा कि दीपक मिश्रा के प्रशासनिक फैसलों से नाराजगी है। 4 जज यह बताना चाहते थे कि सब कुछ सही नहीं हो रहा है। सिब्बल ने कहा कि CJI पद का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications