भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर देश को बदनाम कर रही कांग्रेस: अमित शाह

बीजेपी चीफ ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि हमने 10 सदस्यों के साथ पार्टी के गठन की शुरुआत की थी, लेकिन आज हमें 11 हजार करोड़ कार्यकर्ता शक्ति दे रहे हैं।

नई दिल्ली। कर्नाटक में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बीजेपी चीफ अमित शाह कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अमित शाह ने बुधवार को बेंगलुरु में एक सभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने एक बार से सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत के बाद पार्टी के लिए दक्षिण के दरवाजे खुलेंगे। अमित शाह ने कहा कि भगवा आतंकवाद के नाम पर कांग्रेस ने देश को बदनाम का काम किया है, राहुल गांधी को पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए । उन्होंने कहा कि महान हिन्दू संस्कृति जो लाखों सालों से दुनिया को संस्कार, शांति और सभ्यता का संदेश देती आई है उसको आतंकवाद के साथ जोड़ने का पाप कांग्रेस पार्टी ने किया है। शाह ने कहा कि अब जल्द ही वो वक्त आने वाला है जब प्रदेश से कांग्रेस को सूपड़ा साफ होगा औक बीजेपी अपनी सरकार बनाएगी।

भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर देश को बदनाम कर रही कांग्रेस: अमित शाह

बीजेपी चीफ ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि हमने 10 सदस्यों के साथ पार्टी के गठन की शुरुआत की थी, लेकिन आज हमें 11 हजार करोड़ कार्यकर्ता शक्ति दे रहे हैं। बीजेपी का विजय रथ अब कर्नाटक की ओर रूख कर रहा है। अमित शाह ने कहा कि कभी पूर्व पीएम राजीव गांधी ने हम पर 'हम दो और हमारे दो' कहकर तंज कसा था आज देश में हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार है। 1600 से अधिक विधायक हैं, 20 राज्यों में और कई स्थानीय निकायों और नगर पालिकाओं में भाजपा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कर्नाटक सीएम उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने बेंगलुरु में बसवेश्वर की मूर्ति को फूलों को हार पहनाया। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष कन्नड़ लेखक और इतिहासकार एम चिदानंद मूर्ति से बेंगलुरु में मिले। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर हैं। वह इन दो दिनों में बेंगलुरु संभाग का दौरा करेंगे।

शाह अपने दौरे के दूसरे दिन प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलेंगे। शाह इसके साथ ही राज्य के उद्योगपतियों और व्यापारियों से भी मुलाकात करेंगे और उनसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बता दें कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान होगा, मतगणना 15 मई को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+