670 रुपये दीजिए और राहुल गांधी के ऑटोग्राफ वाली टी-शर्ट लीजिए, कांग्रेस का क्राउडफंडिंग अभियान

Rahul Gandhi-signed T-shirt: कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के हिस्से के रूप में अपना 'डोनेट फॉर न्याय' क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया। इसके तहत डोनेट (दान) करने वालों को राहुल गांधी के ऑटोग्राफ वाली टी-शर्ट दी जाएगी।

नई दिल्ली में AICC मुख्यालय में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के साथ अभियान की शुरुआत करते हुए, कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि अभियान के तहत, जो भी व्यक्ति 670 या उससे अधिक का दान देगा, उसे हम राहुल गांधी द्वारा हस्ताक्षरित एक टी-शर्ट देंगे।

Rahul Gandhi-signed T-shirt

कांग्रेस ने शनिवार (27 जनवरी) को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, ''#DonateForNyay अभियान में योगदान करके 'न्याय की महायात्रा' का हिस्सा बनिए.. और पाएं 'न्याय किट'। इस न्याय किट में आपको मिलेगी राहुल गांधी जी की साइन की हुई टी-शर्ट, बैग, बैंड, बैज और स्टिकर मिलेंगे।'' कांग्रेस ने डोनेशन के लिए वेबसाइट लिंक donateinc.in भी दिया है।

कांग्रेस ने 'Donate For Nyay' अभियान के तहत और भी कई चीजें जोड़ी हैं। जो इस प्रकार हैं...

1. जो भी व्यक्ति 670 रुपये या उससे अधिक डोनेट करेगा, उसे राहुल गांधी जी द्वारा साइन की हुई टी-शर्ट गिफ्ट के रुप में मिलेगी।

2. जो लोग 67 हजार रुपये या उससे ज्यादा डोनेट करेंगे, उन्हें एक न्याय किट मिलेगा। जिसमें टी-शर्ट, बैग, बैंड, बैच और स्टिकर होगा।

3. जो लोग कुछ भी डोनेट करेंगे, उनको राहुल जी का साइन किया हुआ लेटर और डोनेशन का एक सर्टिफिकेट मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+