लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने बनाई 16 सदस्यों की घोषणापत्र कमेटी, चिदंबरम बने अध्यक्ष
Congress Manifesto Committee: लोकसभा चुनाव 2024 में देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस विपक्षी एकता पर जोर देते हुए इंडिया गठबंधन के तहत एनडीए से मुकाबला करने जा रही है। वहीं इसी कड़ी में कांग्रेस ने घोषणापत्र समिति का गठन किया है।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र समिति गठित की है। इसकी अध्यक्षता पी चिदंबरम करेंगे। वहीं इस समिति में 16 सदस्य को शामिल किया गया है।

टीएस सिंह देव संयोजक नियुक्त
पार्टी की ओर से पी.चिदंबरम को घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष और टीएस सिंह देव को संयोजक नियुक्त किया गया। इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित 16 सदस्यीय पैनल का चुनाव के लिए कांग्रेस के एजेंडे को अंतिम रूप देने का जिम्मा होगा।
Congress constitutes Manifesto Committee for the 2024 General Elections.
P Chidambaram appointed as the Chairman and TS Singh Deo as the Convenor of the Manifesto Committee. pic.twitter.com/U6h3NJqxUf
— ANI (@ANI) December 22, 2023
16 सदस्यीय पैनल में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, जयराम रमेश और शशि थरूर को भी समिति का हिस्सा बनाया गया है। साथ ही ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मणिपुर के पूर्व उपमुख्यमंत्री गइखंगम और लोकसभा में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई भी समिति में हैं।
इन नेताओं को भी किया पैनल में शामिल
प्रमुख पैनल के अन्य सदस्य, जो चुनाव के लिए पार्टी के एजेंडे को अंतिम रूप देंगे, उनमें इमरान प्रतापगढ़ी, के राजू, ओंकार सिंह मरकाम, रंजीत रंजन, जिग्नेश मेवाणी और गुरदीप सप्पल शामिल हैं।
पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ''कांग्रेस अध्यक्ष ने आगामी आम चुनाव 2024 के लिए तत्काल प्रभाव से घोषणापत्र समिति का गठन किया है।''
सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद समिति का गठन
घोषणा पत्र समिति का गठन कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की अहम बैठक के बाद हुआ है, जहां पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति पर विचार-विमर्श किया और कहा कि वह जल्द ही उम्मीदवारों के नामों का खुलासा करेगी।












Click it and Unblock the Notifications