पीएम मोदी और उनके कैबिनेट को कांग्रेस ने दी बधाई, जताई ये उम्मीद

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद कांग्रेस की ओर से आधिकारिक रूप से उन्हें बधाई दी गई है। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर कांग्रेस की ओर से बधाई देते हुए ट्वीट किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैबिनेट के नए मंत्रियों को बधाई। हम उन्हें बधाई देते हैं और उनके साथ मिलकर भारत और देश के सभी नागरिकों के विकास के लिए एक साथ काम करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, गुलाम नबी आजाद, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे।

modi

नई मोदी सरकार में पीएम मोदी सहित 25 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें से 20 सासंद पहली बार मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिपरिषद में शामिल हुए हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में एस जयंशंकर,बीजपी नेता अनुराग ठाकुर और शिवसेना के अरविंद सांवत को पहली बार जगह मिली।

गौरतलब है कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए करीब 8000 मेहमान पहुंचे हैं। विदेश से आए मेहमानों में बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के प्रमुख शामिल हुए हैं। मोदी सरकार के पूर्व मंत्रियों में शामिल सुषमा स्वराज और अरुण जेटली ने मंत्रिमंडल में नहीं शामिल होने का फैसला किया। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें इस बार मंत्रिमंडल में शामिल न किया जाए। वहीं विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज भी स्वास्थ्य कारणों से मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुई। सुषमा मोदी सरकार के पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल में विदेश मंत्री थीं और इस बार उन्होंने लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+