लोकसभा की 90 सीटों के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार तय, कलमाड़ी-बंसल को भी टिकट!

लोकसभा चुनाव के लिए इस बैठक में 90 सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए गए हैं। खास बात ये है कि ये 90 सीटें वो हैं जिन पर पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हार गई थी।
इन 90 सीटों में यूपी की 21 सीटें भी शामिल है। पार्टी जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक करने वाली है। सूत्रों के मुताबिक भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद पवन बंसल को लोकसभा का टिकट मिल सकता है। वही इस कतार में कॉमनवेल्थ घोटालों के सूत्रधार सुरेश कलमाड़ी का नाम भी शामिल है। वहीं लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची अगले 10 दिनों में जारी होगी।












Click it and Unblock the Notifications