कांग्रेस ने बाबा रामदेव को बाबा Fraud देव बताया, कहा आधी रात को भाग गये थे रामदेव
काठमांडू। एक तरफ जहां नेपाल भूकंप की त्रासदी से जूझ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ नेताओं को आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। कांग्रेस ने बाबा रामदेव पर हमला साधते हुए उनके नेपाल में भूकंप के लिए सहायता किये जाने पर सवाल उठाया है। कांग्रेस ने बाबा रामदेव को बाबा फ्रॉडदेव करार दिया है।

कांग्रेस ने एक वीडियो जारी करके बाबा रामदेव पर गलत दावे करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि भूकंप के वक्त बाबा रामदेव लोगों को बचाने की बजाय भाग गये थे। इस वीडियो में कुछ लोग यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि बाबा रामदेव भूकंप के बात आधी रात को कैंप छोड़कर चले गये।
लोगों का आरोप है कि बाबा रामदेव उन्हें संकट की घड़ी में रुककर उनकी मदद करने का आश्वासन दिया था लेकिन बाबा गुपचुप तरीके से नेपाल छोड़कर चले गये। लोगों का आरोप है कि जब रविवार को दुबारा भूकंप आया तो धीमे से मौका देखकर बाबा रामदेव यहां से भारत निकल लिए।












Click it and Unblock the Notifications