'सीबीआई में घमासान' पर कांग्रेस का हमला, पीएम मोदी ने CBI की अखंडता को दफन कर दिया
नई दिल्ली। सीबीआई के भीतर चल रहे घमासान के बीच सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना की छुट्टी कर दी गई है। दोनों अफसरों को छुट्टी पर भेजे जाने के बाद उनके सीबीआई मुख्यालय स्थित दफ्तरों को सील कर दिया गया है जबकि ज्वाइंट डायरेक्टर एम नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक बनाया गया है। केंद्र सरकार की तरफ से ये नोटिफिकेशन जारी किया गया। वहीं, पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा है।

'मोदी सरकार ने सीबीआई की स्वतंत्रता में आखिरी कील ठोकी'
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कई ट्वीट किया, 'मोदी सरकार ने सीबीआई की स्वतंत्रता में 'आखिरी कील' ठोकी है, सीबीआई की व्यवस्थित बर्बादी और बदनामी पूर्ण तरीके से हो गई है, एक प्रमुख जांच एजेंसी, सीबीआई की अखंडता, दृड़ता और विश्वसनीयता को दफन करना प्रधान मंत्री ने सुनिश्चित कर दिया है।'
सीबीआई में घमासान पर कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला
सुरजेवाला ने एक और ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री मोदी सीबीआई निदेशक को बर्खास्त करने के लिए जो सीधे नहीं कर सकते, गुप्त रूप से और चुपके से करना चाहते हैं। मोदी सरकार और बीजेपी की गंभीर आपराधिक मामलों की जांच में बाधा डालने की आदत ही इन सबका का बड़ा कारण है।'

सुरजेवाला ने सीबीआई निदेशक को हटाए जाने पर उठाए सवाल
सुरजेवाला ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या राफले घोटाले में भ्रष्टाचार की जांच करने में उत्सुकता दिखाने के कारण सीबीआई निदेशक को बर्खास्त किया गया है? बता दें कि आलोक वर्मा के पहले सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना की मंगलवार को छुट्टी की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications