कांग्रेस ने असम और महाराष्ट्र उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

नई दिल्ली, अक्टूबर 05: कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को असम में 3 विधानसभा क्षेत्रों और महाराष्ट्र में एक विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। कांग्रेस ने कहा कि जोवेल टुडू, भास्कर दहल और मनोरंजन कोंवर असम के गोसाईगांव, तामुलपुर और थौरा सीटों से चुनाव लड़ेंगे, जबकि जितेश अंतापुरकर महाराष्ट्र में देगलुर से चुनाव लड़ेंगे। इन नामों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुहर लगाई है।

Congress announced candidates names for by polls in 3 assembly constituencies in Assam and Maharashtra

भाजपा ने भवानीपुर से फणीधर तालुकदार, मरियानी से रूपज्योति कुर्मी और थौरा से सुशांत बोरगोहेन को प्रत्याशी घोषित किया है। यूपीपीएल के तमुलपुर विधायक लेहो राम बोरो और बीपीएफ के गोसाईगांव विधायक मजेंद्र नारजारी की कोविड-19 से मौत हो गई। बीजेपी सूत्रों ने कहा कि पार्टी चार सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और तामूलपुर निर्वाचन क्षेत्र को यूपीपीएल के लिए छोड़ देगी। पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख भाबेश कलिता ने दावा किया है कि उपचुनाव में भाजपा सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने विभिन्न राज्यों के विधानसभा क्षेत्रों में 30 रिक्तियों को भरने के लिए निर्धारित उपचुनावों की घोषणा की थी। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 30 अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती 2 नवंबर को होगी। राजस्थान में इस सप्ताह शुक्रवार को प्रतापगढ़ और उदयपुर जिले में पड़ने वाली धारियावाड़ और वल्लभनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र के देगलुर विधानसभा सीट कांग्रेस के विधायक रावसाहेब अंतारपुरकर के निधन से खाली हुई है। वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आठ अक्टूबर को नामांकन के अंतिम दिन दोनों सीटों पर नामांकन के समय पार्टी उम्मीदवारों के साथ मौजूद रहेंगे। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+