2019 के लिए आप-कांग्रेस के इस प्लान से मोदी-शाह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
2019 लोकसभा के लिए कांग्रेस- आप का खास प्लान
नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने खास रणनीति बनाई है। दोनों की पार्टियों ने अपनी खास टीम तैयार की है, जिसका काम मोदी सरकार के जारी किए आंकड़ों का पोस्टमार्टम कर उसकी खामियां जनता के सामने लाने का होगा।


दोनों पार्टी बढ़ा रही अपनी टीम
दोनों पार्टियां अपनी-अपनी रिसर्च टीम तैयार कर रही हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार के आर्थिक और दूसरे आंकड़ों को लेकर किए दावों पर काम करेगी। साथ ही इस तरह के उन क्षेत्रों के आंकड़े भी ये टीम सामने रखेगी जिन क्षेत्रों में सरकार नाकाम रही है।

राजीव गौड़ा की अगुवाई में कांग्रेस की टीम
इंडिया टुडे के मुताबिक, बीते तीन साल से कांग्रेस की रिसर्च टीम में आठ लोग काम कर रहे हैं लेकिन अब पार्टी नेतृत्व ने इस टीम को बढ़ाने का फैसला किया है। ये टीम कांग्रेस के राज्यसभा सांसद एमवी राजीव गौड़ा की अगुवाई में काम करेगी।

आप ने बनाई युवा टीम
आम आदमी पार्टी की रिसर्च सेल के हेड अर्जुन जोशी हैं। आप ने पार्टी ने इसके लिए 30 लोगों की टीम बना रखी है। इसमें पार्टी नेता आतिश मर्लेना और विधायक सौरभ भारद्वाज जैसे लोग शामिल हैं। आम आदमी पाार्टी की टीम में ज्यादातर लोग 30 साल से कम के हैं। ये टीम यह जानकारी जुटाती है कि मोदी सरकार किन क्षेत्रों में पिछड़ रही है।

सरकार के आंकड़ों पर रहेगी पैनी नजर
हाल ही में नोटबंदी और दूसरे कई मामलों में भाजपा नेताओं ने अलग-अलग बयान दिए थे। नोटबंदी में वापस आई रकम को लेकर भी पीएम मोदी के 15 अगस्त को दिए गए आंकड़ों और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आंकड़ों में भिन्नता पाई गई थी। दोनों ही पार्टी के नेताओं का कहना है कि इस तरह के मामलों को अच्छा रिसर्च टीम होने की स्थिति में ही भुनाया जा सकता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी को आंकड़ों के जरिए घेरा जा सके, इस पर ये टीमें अपनी पार्टियों के लिए काम करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications