ऑगस्ता घोटाला- केंद्र सरकार करा रही है जजों-अधिकारियों का फोन टेप
नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर ऑगस्ता वेस्टलैंड घोटाले पर जबरदस्त हमला बोला है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी एजेंसियों का इस्तेमाल फर्जी दस्तावेज बनाने में इस्तेमाल किया।
ऑगस्ता घोटाले में कांग्रेस के बड़े नेता जायेंगे जेल- स्वामी

आनंद शर्मा ने ऑगस्ता घोटाले से जुड़े बिचौलियों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने अधिकारियों और जजों के फोन टेप किये जा रहे हैं जिससे कि कांग्रेस के नेताओं को इस घोटाले में फंसाया जा सके।
आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आजतक कोई भी कार्यवाही नहीं की। वह हर विषय पर बोलते हैं लेकिन जो संवेदनशील मुद्दे हैं उसपर नहीं बोलते हैं। अपने नेताओं के विवादित बयानों पर वह चुप्पी साधे रहते हैं। वह अपने नेताओं को अनुशासित करने का कोई भी प्रयास नहीं करते हैं।
केंद्र सरकार के नौकरी देने के दावे पर भी आनंद शर्मा ने हमला बोलते हुए कहा कि नौकरियों का टोटा पड़ा है। पीएम मोदी ने वादा किया था कि हर वर्ष वह दो करोड़ नौकरी देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बल्कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऑगस्ता जैसे मुद्दों को उठाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications